-हाथी ने अधेड़ को सूंड से उठाकर पटका,गंभीर
बोकारो ।संवाददाता।
बेरमो कोयलांचल के झिरकी क्षेत्र से 22 हाथियों का झुंड शुक्रवार सुबह विचरण करते हुए कथारा रेलवे कालोनी के निकट पहुंच गया । कालोनी स्थित वाशरी के चेक पोस्ट के पास जंगली हाथी ने रांची के रहने वाले 45 वर्षीय बिरजू मुंडा को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे बिरजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी ने पटकने के बाद कुछ नहीं किया जिससे बिरजू की जान बच गई, घायल बिरजू वहीं पर काफी देर तक दर्द से छटपटा रहा। हाथियों के डर से मदद के लिए उसके पास कोई नहीं जा रहा था।

















