Advertisement

अभियान बसेरा शिविर में उमड़ी आवेदकों की भीड़, तीन डिसमिल जमीन मिलने की जगी उम्मीद

-अभियान बसेरा शिविर में उमड़ी आवेदकों की भीड़, तीन डिसमिल जमीन मिलने की जगी उम्मीद

दीपक कुमार/गायघाट

गायघाट प्रखंड में अभियान बसेरा के तहत आयोजित शिविर में जमीन के लिए आवेदन देने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों ने शिविर में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन जमा कराया। आवेदकों में सरकारी योजना के माध्यम से आवास के लिए जमीन मिलने की उम्मीद को लेकर उत्साह देखा गया।

शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक जानकारी ली। अभियान बसेरा के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए प्राप्त आवेदनों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र लाभुकों का चयन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आवेदन के सत्यापन और पात्रता की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सरकारी आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रखंड प्रशासन के स्तर पर आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी सक्रियता देखी गई।