-हाजीपुर सीट से 8 तो मुजफ्फरपुर में 2 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
दीपक कुमार तिवारी।पटना।
बिहार में पांचवें चरण में पांच लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं . ये हैं मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर,सारण और हाजीपुर सुरक्षित सीट. इन क्षेत्रों में नामांकन किए उम्मीदवारों की आज स्कूटनी था. सबसे अधिक हाजीपुर सीट से 8 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए हैं. इन सभी जगहों को मिलाकर कुल 82 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गए हैं.चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गई है.
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रुटनी के बाद सिर्फ 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं. इस तरह से पांच अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द हुआ है. सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रुटनी के बाद 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं.

मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था. यहां सिर्फ दो कैंडिडेट का नामांकन रद्द हुआ है, यानी 26 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आर्चाया के सारण सीट से नामांकन करने के बाद यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है. सारण निर्वाचन क्षेत्र से कुल 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रुटनी के बाद अब 15 कैंडिडेट मैदान में रह गए हैं. हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 22 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, 8 के नामांकन रद्द हो गए हैं. इस तरह से हाजीपुर में कुल 14 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है.











