Advertisement

हत्था पुलिस की कार्यवाई,बाइक चेकिंग अभियान में 35 हज़ार रुपए के काटे चालान

-हत्था पुलिस की कार्यवाई,बाइक चेकिंग अभियान में 35 हज़ार रुपए के काटे चालान

-तारी दुकानों पर चलाया तोड़फोड़ अभियान
-मचा रहा हड़कम्प

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

हत्था थाना की पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान के तहत तकरीबन 35 हज़ार के चालान काटे हैं। हत्था थाना के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बाइक चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न तरह की गड़बड़ियों को लेकर चालान काटे गए।इस दौरान जिले के बॉर्डर क्षेत्र के इलाकों में असामाजिक तत्वों एवं सन्दिग्ध लोगों में हड़कम्प मचा रहा।

तारी दुकानों में चलाया तोड़ फोड़ अभियान:

वही एक विशेष अभियान के तहत तारी दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विशेष अभियान के तहत हत्था थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाई गयी। इस दौरान तारी रखने एवं बेचने के उपकरणों को नष्ट किया गया और संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई।