सम्वाददाता। सीतामढ़ी।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंद्रा जी की जयंती सीतामढ़ी के ललित आश्रम में महिलाओं को सम्मानित करके मनाया गया।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Shiv Prakash Garib Das जी के निर्देशानुसार भारत रत्न आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी जी की जयंती पर Super Shakti She अभियान के तहत कमालुद्दीन रजा प्रदेश प्रवक्ता बिहार युवा कांग्रेस ने सीतामढ़ी कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम में शामिल होकर कई क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को इंद्रा प्रियदर्शनी पुरस्कार प्रेशेषित पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश प्रवक्ता श्री कमालुद्दीन रजा ने मीडिया को संबोधित करते हुवे कहा के देश के जनता के हर दिल में है इंद्रा , इंद्रा गांधी जी वो साहसी निडर प्रधानमंत्री थीं ,जिन्होंने देश को तो विकास को की नदिया बहाई, महिला को सशक्त बनाया यही नही जब पाकिस्तान आंख दिखाया तो पाकिस्तान को उसकी भाषा में नही एक सच्चे देश भक्ति का परिचय देते हुवे प्रास्त किया और लड़ाई लड़कर पाकिस्तान को चीरने का कार्य किया और बांग्लादेश भी बना कर दिखा दीं। मोदी जी की तरह सिर्फ जुमला में ही भाषण तक सीमित नही रहीं उनकी देश के प्रति त्याग ,बलिदान और खून का एक एक कतरा आज भी पुकार रहा मैं भी इंद्रा इसी के उपलक्ष्य में भारतीय राष्ट्रीय युवा के राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा जयंती के मौके पर हम लोग कोने कोने से वैसी महिला को खोज कर सम्मानित कर रहें हैं जो कई क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहीं हैं ,वहीं श्री कमालुद्दीन रजा ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुवे कहा आप सब में भी इंद्रा जी है नारी शक्ति ने हर समय देश के अलग अलग कार्य में बड़ा योगदान लगातार देने का कार्य कर रही हैं । तो सभी महिला ने संकल्प लिया के हम सभी इंद्रा गांधी जी के मार्ग पर चल कर भाजपा वाली अंहकारी सरकार को 2024 में सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने किया ।

रोहन गुप्ता ने कहा आज देश में महिला के अधिकारों को कुचला जा रहा, वहीं शामश शाहनवाज ने कहा के महिला वैसे समय में जब करोना के समय देश के प्रधानमंत्री आम जनता को सड़क छोड़ दिया उस समय भी महिला का अहम योगदान था। अफजल राणा ने कहा हम सभी महिला अधिकार के लिए हमेशा लड़ते रहंगे। मौके पर राजीव कुमार सरफराज अहमद समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।












