-स्वागत समारोह आयोजित,नए प्राचार्य को किया गया सम्मानित
भागलपुर ।शशिभूषण मिश्र।
पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर के वंदना सभागार में नवीन प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार के पद ग्रहण में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विभाग सह प्रमुख विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं नए प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विनोद कुमार ने कहा कि इस विद्यालय का सौभाग्य है कि इस विद्यालय से अपनी शिक्षा प्रारंभ करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र आज इस विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व ग्रहण कर रहे हैं। आज इस विद्यालय की मिट्टी भी मुस्कुरा रही होगी कि जो हमारे साथ खेला करता था ,अठखेलियां करता था वही नए दायित्व के साथ आज मेरी सेवा करने उपस्थित हुआ है। मैं उन्हें बधाइयां देता हूं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं इनका मन मंगल हो तन मंगल हो जीवन का कण कण मंगल हो धरा मंगल हो गगन मंगल हो विद्यालय का कण कण मंगल हो। ईश्वर आपको हर शक्तियां प्रदान करें जिससे विद्यालय का विकास निरंतर बढ़ता रहे।

नीरज कुमार कौशिक ने कहा कि सारे गुणों से परिपूर्ण हमारे प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आप के निर्देशन में यहां के बालकों का निरंतर विकास हो बालक सभी विधा में आगे बढ़े यही अपेक्षा है।
नए प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि हमारी शिक्षा इसी विद्यालय से प्रारंभ हुई है ।आज मुझे वह बचपन का दिन याद आ गया जैसे ही विद्यालय पहुंचा। मैं निष्ठा पूर्वक विद्यालय के शैक्षिक विकास एवं भैया बहनों को अनेक प्रकार की गतिविधियों में आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। विशेष रुप से भैया बहनों को अंग्रेजी में फर्राटे दार बोलने जरूर सिखा दूंगा।
आज के कार्यक्रम में अतिथि परिचय मनोज तिवारी के द्वारा, संचालन शशि भूषण मिश्र द्वारा एवं स्वागत गीत पंचम कक्षा की बहन बिंदु साह रोली, खुशी कुमारी एवं गरिमा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग सह प्रमुख विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक, प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार, मनोज तिवारी शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, सुबोध झा, सुबोध ठाकुर ,संजीव ठाकुर ,शशिकांत गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद साह, नरेंद्र कुमार, गोपाल प्रसाद सिंह, दीपक कुमार, अंजू रानी ,सुप्रिया कुमारी ,ललिता झा, कविता पाठक, एवं रेणू कुमारी उपस्थित थे।












