चौक की खबर::
-सिंघिया गुमटी ओवरब्रिज का लोगों के लिए खोलने का मार्ग प्रशस्त
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
चिरप्रतीक्षित सिंघिया गुमटी के ऊपर ओवरब्रिज को जनता के लिए खोलने का मार्ग आज प्रशस्त हो गया। इस क्रम में आज गर्डर लांचिंग का कार्य 4 बजकर 40 मिनट पर संपन्न हो गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बहुत ही ढंग से संरक्षा मानकों का पालन करते हुए आवंटित समय में बचे हुए दोनों गर्डर को चढ़ा दिया। अब इनका प्रमुख काम हो गया केवल उपरी सतह को मोटरेबल बनाकर ओवरब्रिज आम जनता को समर्पित करना है। कंपनी के सूत्र बताते हैं कि सितंबर माह तक इस पर ट्रैफिक ओपन किया जा सकता है। साथ ही सगौली फाटक संख्या 175 रामगढ़वा फाटक सं 11 तथा मोतिहारी फाटक सं 163 पर ओवरब्रिज के चालू हो जाने से तथा छपवां बाईपास चालू होने से मोतिहारी से रक्सौल के बीच सड़क मार्ग से यात्रा काफी आसान हो जाएगी। लोगों को अनावश्यक फाटकों पर रेलगाड़ी की प्रतीक्षा में फ्यूएल बर्बाद नहीं करना पडेगा।

ट्रैफिक जाम की समस्या से सड़कों को मुक्ति मिलेगी। सिंघिया गुमटी पर वर्षों पहले ओवरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लांचिंग हुयी थी लेकिन डिजाइन में बदलाव के कारण उसे लिंक न करके नयी व्यवस्था करनी पड़ी। आज के काम को देखने के लिए एन एच ए आई के अधिकारियों के साथ रेलवे के इंजीनियरिंग,बिद्युत परिचालन विभाग के साथ ही रेल सुरक्षा बल के कर्मचारी तथा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सिसेई नरेश कुमार, यातायात निरीक्षक विनोद कुमार,सिसेई विद्युत सुनील कुमार और स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार उपस्थित थे।












