Advertisement

स्पॉट : न्यू बीआरसी सभाकक्ष की बदतर स्थिति

-न्यू बीआरसी सभाकक्ष की बदतर स्थिति

-खुले गेट के अंदर दिखा अस्तव्यस्त स्थिति
-उपेक्षा और लापरवाही से बदहाली की स्थिति

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय के न्यू बीआरसी भवन के सभा कक्ष में अधिकारियों की अपेक्षा के कारण गंदगियां आदि बिखरी एवं उपस्कर आदि सामान अस्तव्यस्त हाल में है। बताया जाता है कि न्यू बीआरसी के ऊपरी भवन में सभा कक्ष है। सभा कक्ष के अंदर कुर्सी एवं टेबल पर जहां नाश्ता आदि के जूठे,डब्बे आदि फेके पड़े हैं। धूल लगी है एवं मकड़ी के जले पड़े हुए हैं। गेट के पास नाश्ता-पानी की बोतल एवं डब्बे बिखरे पड़े हैं।बेसिन में पान-गुटका आदि के पिक फेंके-लगे हैं। बाहर बरामद में कुर्सी और बेडशीट पड़ा हुआ है। जिससे यह स्पष्ट लापरवाही दिखता है।

प्रखंड परिषर में मिले लोगों ने बताया कि पहले इस न्यू सभा कक्ष का प्रयोग प्रखंड एवं शिक्षा विभाग के विभागीय कार्यों-बैठकों आदि में हीं किया जाता था।इसके तुरत बाद यह साफ-सफाई के साथ तालाबंद रहता था, लेकिन हाल के महीनों में कई राजनीतिक बैठकों में भी इसके प्रयोग का चलन कई बार देखा गया है।

बाहरी गतिविधि हाल के दिनों में दिखने को लेकर यह सभा कक्ष ताला बंद भी नहीं रहता है। लगातार उपेक्षित रहने के कारण से ऐसी स्थिति है।अंदर साउंड सिस्टम,पेपर आदि भी बिखरा एवं अस्त-व्यस्त हाल में दिखता है।शौचालयों में गंदगियां हैं।