-ठंड का बच्चों पर अटैक,न्यूमोनिया के चपेट में नौनिहाल;रोजाना पहुंच रहे अस्पताल
बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।
प्रखंड एवं आसपास के इलाकों में ठंड का बच्चों पर अटैक हो रहा है। जरा सी लापरवाही बच्चों को बीमार बना रही है। ठंडे के अटैक के शिकार बच्चे सर्दी-खांसी के साथ निमोनिया के चपेट में आ रहे हैं। कई बीमार बच्चे प्राइवेट तो कई सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का बताना है कि इन दिनों ज्यादातर बच्चे ठंड जनित सर्दी-खांसी एवं बुखार के चपेट में हैं। इनमें कई न्यूमोनिया के भी चपेट में होते हैं।लिहाजा बन्दरा पीएचसी में ओपीडी में औसतन करीब 30-35 प्रतिशत लोग इससे पीड़ित आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा कर्मियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से ऐसे बच्चों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। यहां लगभग प्रायः सुदूर गांव से ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं।जो खुले में रहते एवं खेलते-कूदते रहते हैं। बीमार बच्चों में नवजात बच्चे भी चपेट में हैं।वहीं 0से 10 साल तक के बच्चे चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का बताना है की छोटे बच्चों के जमीन या फर्श पर नंगे पैर खेलने से भी ठंड के चपेट में आ जा रहे हैं। सर्दी-खांसी के शिकार हो रहे हैं।अनदेखी पर यह निमोनिया के लक्षण में बदल जाते हैं। ठंड में खासकर सुबह और शाम विशेष सतर्कता बरतने और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की जरूरत है।वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से भी यह संक्रमण का खतरा ज्यादा बन रहा है।

पीएचसी पहुंच रहे 30-35 प्रतिशत मरीज होते हैं इससे पीड़ित:
बन्दरा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने गुरुवार को बताया कि पीएचसी के ओपीडी में रोज 25-30 ऐसे मरीजों को देखा जाता है।जिसमें बच्चे या उनकी माएं ठंड जनित बीमारी की चपेट में होते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित मरीजों के लिए पीएचसी में दवा उपलब्ध है। जिसे दिया जा रहा है।मरीजों को दवा के साथ-साथ सतर्कता और रहन सहन पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी जा रही है।वहीं गर्म कपड़ों एवं खान-पान करने को लेकर हिदायत दी जाती है।
बोले चिकित्सा अधिकारी:
प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से ठंड के चपेट में बीमार बच्चे एवं उसकी मां की संख्या बढ़ गयी है।उन्होंने बताया कि बचाव के साथ उनकी मांओं को सकर्तकता बरतने गर्म कपड़ों में जच्चा-बच्चा को रहने को कहा जा रहा है।वहीं ठंडे चीज़ों के प्रयोग से बचने को कहा जा रहा है।
















