चंपारण की खबर::
-स्टेडियम में 3 बैडमिंटन कोर्ट, एक कबड्डी कोर्ट का शीघ्र करें निर्माण: डीएम
– मोतिहारी जिला स्कूल परिसर में दो करोड़ 19 लाख रुपए से बनेगा स्टेडियम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज मोतिहारी जिला स्कूल में स्टेडियम निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। स्टेडियम में 3 बैडमिंटन कोर्ट, एक कबड्डी कोर्ट निर्माण किया जाना है। जिसकी प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 19 लाख है। कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में पुराने स्टेडियम का निर्माण कार्य नहीं पूर्ण होने की स्थिति में कार्यपालक अभियंता एलएईओ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित कनीय अभियंता के माध्यम से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। कार्य पूर्ण नहीं करने की स्थिति में संबंधित कनीय अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। पर उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, सहायक समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता एलएईओ/भवन निर्माण विभाग, जिला खेल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।












