Advertisement

स्कूली कार्यों में है व्यस्तता,दर्जनों बीएलओ ने की कार्य से विमुक्त करने की मांग

-स्कूली कार्यों में है व्यस्तता,दर्जनों बीएलओ ने की कार्य से विमुक्त करने की मांग

बन्दरा। दीपक।

स्कूली कार्यों में व्यस्तता की वजहों से प्रखंड के तकरीबन एक दर्जन बीएलओ ने खुद को निर्वाचन कार्य से मुक्त करने का अनुरोध किया है।चूंकि बिहार में शिक्षा विभाग में इन दिनों कार्यों के प्रति सख्ती बढ़ा दी गई है।वहीं निर्वाचन कार्य में बीएलओ के पद पर ज्यादातर शिक्षक ही कार्यरत हैं, लिहाजा प्रखंड क्षेत्र के ऐसे तकरीबन एक दर्जन से अधिक बीएलओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बीएलओ के कार्य से मुक्त करने की मांग की है।

जिसमें कहा गया है कि 9 से 4बजे तक विद्यालय एवं 5बजे तक विडीओ कॉन्फ्रेंसिंग में उनकी व्यस्तता रहती है।दूर-दराज से आने-जाने में भी परेशानी रहती है। ऐसे में समय अभाव में बीएलओ पद से विमुक्त करने का अनुरोध किया गया है। इसमें विभिन्न पंचायत क्षेत्र के बीएलओ शामिल हैं, जो अलग-अलग आवेदन प्रखंड कार्यालय को जमा कराया है। हालांकि बीडीओ के स्तर से आवेदन की स्वीकृति नहीं की गई है।