Advertisement

सोनपुर मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, 13 कर्मचारियों को PPO और शॉल प्रदान

-सोनपुर मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान, 13 कर्मचारियों को PPO और शॉल प्रदान

सोनपुर, 31 अगस्त। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में सोमवार को अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के लिए समापक भुगतान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित हुआ।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती ने सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 13 रेलकर्मियों एवं उनके आश्रित परिजनों को शॉल और पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही 18 अगस्त 2026 को दिवंगत हुए एक रेलकर्मी के परिवार को उनके समापक देयों का भुगतान भी किया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सुखद, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं दिवंगत रेलकर्मी के आश्रित परिवार को भरोसा दिलाया कि रेलवे उनके सभी वैधानिक देयों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी (प्रभारी), सहायक कार्मिक अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि तथा एससी/एसटी और ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।