Advertisement

सुरक्षित शनिवार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मीना मंच द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

-सुरक्षित शनिवार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मीना मंच द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

✍🏻 मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।

सुरक्षित शनिवार के उपलक्ष्य में बन्दरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैंगरी में मीना मंच के छात्र-छात्राओं एवं टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “दादा-दादी, नाना-नानी दिवस” विशेष रूप से मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्रेम का भाव व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक संतोष सारंग, क्लस्टर समन्वयक लकी कुमारी, रूपा कुमारी एवं विभा कुमारी, सहित विद्यालय के शिक्षक इंतखाब आलम खान, श्वेता कुमारी, आशा कुमारी, सुनील कुमार सिंह और अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच तबस्सुम आरा और अनेक ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।

मीना मंच के बच्चों ने नाटक, गीत और प्रेरणात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संबंधों की अहमियत को भी उजागर किया गया।

विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।