Advertisement

सीतामढ़ी: UP के अतिथियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम

संवाददाता। सीतामढ़ी।

माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी आने पर उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान का खेमका कॉलोनी में स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों व गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका की अध्यक्षता हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के कार्यों से सभी को अवगत कराया एवं रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों के साथ गैर कानूनी लोगों द्वारा की जाने वाली वारदात, घटना और अभद्र व्यवहार के बारे में बताते हुए उससे बचने के लिए जागरूक किया।

खेतान जी ने कहा कि संस्था संपूर्ण भारतवर्ष में नि:शुल्क निस्वार्थ यात्री सुविधा के लिए काम करती है। संस्था भारत में कहीं भी यात्री के साथ होने वाली घटना और परेशानी से बचाने के लिए रेलवे के सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास करती है। संस्था यात्री सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा खुरानी, जहर खुरानी से सुरक्षा को लेकर पूरे देश भर में दो दशक से काम कर रही है, संस्था सारे कार्य अपने संसाधनों से पूरा करती है और किसी भी प्रकार का सरकारी व गैर सरकारी अनुदान नहीं लेती है।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने माता सीता की सीतामढ़ी में अष्टधातु की 251 फीट की प्रतिमा के निर्माण की जानकारी देते हुए श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों को भी सीतामढ़ी में हो रहे ऐतिहासिक निर्माण से जुड़ने का आग्रह किया और बताया कि जिसके भूमि पूजन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी आ सकते हैं। इस पर श्याम मित्र मण्डल ने अपनी सहमति दी। बैठक के दौरान रविकान्त गर्ग एवं विष्णु खेतान को श्याम मित्र मण्डल की ओर से प्रमोद शर्राफ, सन्तोष माखड़िया, अशोक सोनी, दीपक मस्करा ने प्रतीक चिन्ह के रूप में बाल गोपाल की मनोहारी मूर्ति देकर सम्मानित किया। बैठक में श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष राजेश गोयनका, प्रदीप परशुरामपुड़िया, घनश्याम व्यास, शशि चौधरी, कान्तिलाल शर्मा, राजेश बाजोरिया, अजय बागला, वसन्त नारनोलिया, रवि ढ़नढ़निया, मुरारी लक्कड़, राजकुमार हिसारिया, सन्तोष शर्राफ, पंकज हिसारिया, जय शर्मा, श्रवण अग्रवाल, मनोज उदयका, सुरेश सिकारिया, विशाल कुमार, पंकज मस्करा, हरिओम शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।