Advertisement

सीतामढ़ी: एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने मैनेजर को मारी गोली

-एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने मैनेजर को मारी गोली

सम्वाददाता। सीतामढ़ी।

सीतामढ़ी में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर गोलीबारी की घटना सामने आई है. मामला शुक्रवार की देर शाम का है, जहां अपराधियों ने पुनौरा थाना क्षेत्र के गौशाला चौक पर एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद जख्मी मैंनेजर को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

एलएनटी फाइनेंस कंपनी में शुक्रवार की देर शाम घुसे अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की नियत से ब्रांच मैनेजर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रेफर कर दिया गया है. जख्मी ब्रांच मैनेजर की पहचान सहरसा जिला के स्वबाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है. इधर घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस जांच में जुट गई है.