-सारण जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक जिला प्रभारी मंत्री सुमित सिंह की अध्यक्षता में संपन्न
अनूप।पटना/छपरा।
बिहार सरकार ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सह सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सारण जिला मुख्यालय अवस्थित सारण जिला समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अधिकारियों की तत्परता से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से हो रहा है साथ ही साथ जो विकास योजनाएं पूर्व से लंबी थी। उन्हें भी समय पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की जो अवधारणा रखी गई है आम आदमी को आगे रखा गया है उसे हर हाल में पूरा करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने सारण जिले के जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि आप अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कीजिए जहां कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है उस पर त्वरित कार्रवाई की अनुशंसा भी कीजिए। आयोजित बैठक में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बिहार सरकार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय तरैया से विधायक जनक सिंह छपरा से भाजपा विधायक सीएल गुप्ता एक मा से विधायक श्रीकांत यादव विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव छपरा के जिलाधिकारी अमन समीर छपरा की मेयर राखी गुप्ता छपरा जिला परिषद की अध्यक्ष जय मित्रा देवी समेत कई गणमान्य जन उपस्थित थे।












