-सात जिलों के 40 प्रशिक्षकों को मिला व्यवसाय आधारित दीदियों के चयन का प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर | संवाददाता विशेष
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत मुजफ्फरपुर के जागृति टीएलसी में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सात जिलों के 40 मास्टर रिसोर्स पर्सन शामिल हुए। प्रशिक्षण में बताया गया कि योजना के अंतर्गत चयनित दीदियों को उनके हुनर और रुचि के अनुसार कैसे सूक्ष्म व्यवसाय से जोड़ा जाए और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए।
इस प्रशिक्षण सत्र में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा ने कहा कि “दीदियों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उन्हें सही व्यवसाय की पहचान कराना और प्रारंभिक पूंजी सहयोग देना जरूरी है। यह प्रशिक्षण इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।”

प्रशिक्षण में मॉड्यूल-1 पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसमें व्यवसाय चयन की प्रक्रिया, योग्यता मूल्यांकन, संभावित बाजार और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित पहलुओं को विस्तार से समझाया गया।
इस अवसर पर योजना की नोडल अधिकारी नूरी जमाल, रौशन कुमार वर्मा, सुनील कुमार, अंकिता कुमारी समेत कई कैडर और विशेषज्ञ उपस्थित थे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी और व्यवहारिक जानकारियां प्रदान कीं।
यह प्रशिक्षण आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर दीदियों के चयन, प्रशिक्षण और व्यवसायिक स्थायित्व के लिए दिशा-निर्देशक साबित होगा।
#सतत_जीविकोपार्जन #दीदी_सशक्तिकरण #ग्रामिण_विकास #व्यवसाय_प्रशिक्षण #मुजफ्फरपुर_समाचार #महिला_आत्मनिर्भरता











