Advertisement

सम्प्रादियक सदभाव का यह संदेश पूरे भारत बर्ष को एक नई दिशा प्रदान करेगा : एसडीओ

-सम्प्रादियक सदभाव का यह संदेश पूरे भारत बर्ष को एक नई दिशा प्रदान करेगा : एसडीओ

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिला शांति समिति की बैठक आज सीकरीया फार्मेसी काॅलेज के काॅन्फ्रेन्स हाॅल में हुई। जिसका उद्घाटन सदर एसडीओ निशांत सिहारा, सदर डीएसपी दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, छतौनी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान के अलावा शांति समिति के अध्यक्ष डाॅ परवेज एवं मार्गदर्षक डाॅ शम्भूनाथ सीकरीया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवति कर किया। उपरोक्त बैठक में रामनवमी के अवसर पर जगतगुरू शंकराचार्य को अल्पसंख्यक वर्गो के द्वारा दिये गये सम्मान के लिए सदर एसडीओ, सदर डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी के साथ सभी ने अत्यन्त सराहना की। कहा कि आने वाले समय में सम्प्रादियक सदभाव का यह संदेश पूरे भारत बर्ष को एक नई दिशा प्रदान करेगा।


मंच संचालन एम एस कालेज के पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार, अध्यक्षता- डाॅ परवेज, पंडित चन्द्र किशोर मिश्र, बिन्टी शर्मा, तथा शांति समिति की समीक्षा पर डाॅ शम्भू सीकरीया ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर डाॅ तबरेज एवं करीमूल इमाम को एसडीओ और डीएसपी ने चादर से सम्मानित किया और भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही एसडीओ सदर, सदर डीएसपी , प्रशिक्षु डीएसपी ने डाॅ शम्भूनाथ सीकरीया को भी साॅल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इसके बाद इस उपलक्ष्य में श्री सीकरीया ने अनेको किस्म के राजस्थानी व्यंजनो का रसपादन कराया। जिसकी सबों ने बड़ी प्रशंसा की।