Advertisement

समाजसेवी राम बहादुर साह का निधन

-समाजसेवी राम बहादुर साह का निधन ।

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

 

जनकपुरधाम के चर्चित समाजसेवी राम बहादुर साह का मंगलवार की रात जनकपुरधाम के थापा चौक स्थित उनके आवास पर 94बर्ष की आयु में निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार गंगासागर तट पर स्थित स्वर्गद्वारी में बुधवार को किया गया। उनके दाह संस्कार में संविधान सभा सदस्य तथा नेपाल सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह, पूर्व जिविस सभापति रामचरित्र साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के महासचिव सत्य नारायण साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के धनुषा जिला अध्यक्ष ललित कुमार साह, केन्द्रीय सलाहकार जगदीश साह, लक्ष्मी साह,राम बहादुर साह तेली धर्मशाला का अध्यक्ष राम किशोर साह, वीरेंद्र साह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता संजीव कुमार साह टीका, पूर्व बार्ड अध्यक्ष जानकी राम साह, विगुल साह,जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह, उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह, दलित नेता राम उदित राम,बार्ड अध्यक्ष परमेश्वर साह, श्याम साह, शंभू साह,मनोज कुमार साह, सुरेश साहसहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। पूर्व मंत्री तथा आजपा के नेता प्रभु साह, पूर्व मंत्री भरत साह, मधेश प्रदेश सरकार के मंत्री त्रिभुवन साह, मेयर मनोज कुमार साह , पूर्व मेयर बजरंग साह,नेपाल तेली कल्याण समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ साह, मधेश दृष्टि, रेडियो वीरगंज, वीरगंज टीवी के अध्यक्ष ध्रुव साह सहित कई गणमान्य लोगों ने राम बहादुर साह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


स्वर्गीय राम बहादुर साह ने दस करोड़ की जमीन धर्मशाला में दान दी है तथा निर्माण में भी आर्थिक मदद की हैं। उनके नाम पर राम बहादुर साह तेली धर्मशाला का निर्माण किया जा रहा है।वे धार्मिक व्यक्ति भी थे। साधु सेवा जीवन भर लगे रहे।