Advertisement

समस्तीपुर: 102 एंबुलेंस कर्मी का हड़ताल छठे दिन जारी

-102 एंबुलेंस कर्मी का हड़ताल छठे दिन जारी

नवीन कुमार वर्मा।समस्तीपुर।

समस्तीपुर सदर अस्पताल 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले सिविल सर्जन कार्यालय के पास छठे दिन भी हड़ताल जारी रहा। जिलेभर के 102 कर्मचारी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना स्थल पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी कर रहे थे। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोला कुमार,जिला सचिव रमन कुमार झा, कोषाध्यक्ष अभिनंदन कुमार,धर्मेंद्र कुमार,राजेश कुमार,शशी सिंह, अनिल कुमार,राजेश कुमार,विकास कुमार,संदीप कुमार,रामसेवक सिंह के साथ जिले के दर्जनों 102 एंबुलेंस कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर लिया भाग लिया।

एंबुलेंस कर्मी के हड़तालओ से गंभीर से गंभीर मरीजों का कहीं से भी आना जाना 6 दिन से बाधित है।मरीज निजी वाहन से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल जाने को मजबूर हो रहे है। एंबुलेंस कर्मी की मांग सुनने को कोई भी तैयार नहीं है ना ही एंबुलेंस कर्मी हड़ताल तोड़ने को तैयार है इन दोनों के बीच मरीज पीस रहे है।