चंपारण की खबर::
-सड़क दुघर्टनाओं को प्रभावी तरीके से रोकथाम के उपाय करें : डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में आज जिला सड़क समिति की बैठक डॉ राधाकृष्णन सभागार में हुई। इस दौरान डीएम श्री जोरवाल ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारी को निर्देश दिया।

परियोजना निदेशक एनएचएआई मोतिहारी एवं दरभंगा, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल मोतिहारी एवं ढाका एवं सभी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल को सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़कों पर आवश्यक रम्बल स्ट्रीप, रोड साइनेज, स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए निर्देशित किया। वहीं इसके अतिरिक्त गुड सेमेरिटन, हिट एंड रन मुआवजा योजना, सड़क दुर्घटनाओं की आई आरएडी पोर्टल पर प्रविष्टि आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।











