-संजय कुमार सिंह बने सांसद वीणा देवी के प्रतिनिधि
वैशाली। मोहन कुमार सुधांशु।
वैशाली लोकसभा क्षेत्र की सांसद वीणा देवी ने गोरौल नगर पंचायत के व्यासचक गांव निवासी स्वर्गीय चतुरी सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह को अपना सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद ने उनका मनोनयन पत्र जारी करते हुए प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों को सूचित किया कि भविष्य में उनकी अनुपस्थिति में संजय सिंह सांसद प्रतिनिधि के रूप में बैठक व अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

संजय कुमार सिंह के मनोनयन पर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उन्हें विधायक सिद्धार्थ पटेल, पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, प्रो. कुमारी राजमणि, मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, लोजपा (रा) के संतोष पासवान, राम प्रसाद साहनी, रौशन सिंह, राकेश सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने बधाई दी है।
#वैशाली #सांसदप्रतिनिधि #संजयसिंह #वीणादेवी #गोरौल












