-संगठन विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
मुजफ्फरपुर: जन सुराज संगठन की ओर से क्षेत्र में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में काफी संख्या में जिला मुख्यालय व ब्लॉक से आए सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। यह बैठक पर्यवेक्षक सुभाष कुमार कुशवाहा और जयराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिला महासचिव सुदर्शन मिश्रा भी थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में जन सुराज के भविष्य का रोडमैप तैयार करना था। इस दौरान संगठन विस्तार, जन संवाद को मजबूत करने तथा सक्षम और ईमानदार लोगों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में संगठन की संरचना, कार्यशैली, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक का समापन सकारात्मक ऊर्जा और बिहार के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
बैठक में जिले के प्रमुख स्थानीय प्रतिनिधि सहित विभिन्न ब्लॉक से आये नेता शामिल रहे।












