-श्री सहदेव यादव उच्च विद्यालय में भूमि बंदोबस्ती प्रक्रिया सम्पन्न, सोनू यादव के नाम 3 वर्ष के लिए हुई नीलामी
दरभंगा (बहेड़ी) | संवाददाता।
बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत उज्जैना गांव स्थित +2 श्री सहदेव यादव उच्च विद्यालय, भच्छी उज्जैना के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं समिति अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने की।
बैठक में विद्यालय के अधीन 3 बीघा कृषि योग्य भूमि की पहली बार शांतिपूर्ण ढंग से बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी की गई। इस बंदोबस्ती के लिए पूर्व निर्धारित तिथि पर समिति ने न्यूनतम राशि ₹500 प्रति कट्ठा तय की थी, जिसके अनुसार 60 कट्ठा जमीन की न्यूनतम बोली ₹90,000 (तीन वर्ष के लिए) रखी गई।

बोली प्रक्रिया में कुल 8 किसानों ने भाग लिया, जिसमें रंजन यादव ने ₹1,50,000 की प्रारंभिक बोली लगाकर शुरुआत की। कई चरणों की प्रतिस्पर्धी बोली के बाद उज्जैना गांव निवासी सोनू यादव ने ₹2,40,000 की सर्वोच्च बोली लगाकर जमीन की बंदोबस्ती अपने नाम कराई। यह बंदोबस्ती वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए की गई है।
इस मौके पर पूर्व मुखिया मणिकांत यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव, समिति प्रतिनिधि अनिल यादव, अमित यादव, जदयू प्रदेश महासचिव विकास यादव, वर्तमान मुखिया नरेश यादव, रंजीत कुमार यादव, भोला राय, मेथुल कुमार, पंकज यादव, शिव शंकर कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विद्यालय समिति द्वारा इस प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सराहा गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया, जिससे विद्यालय की आय में वृद्धि होगी और विकास कार्यों में सहायता मिलेगी।












