Advertisement

शोक सभा के बाद न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता

चंपारण की खबर::

-शोक सभा के बाद न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता

मोतिहारी / राजन।

जिला विधिज्ञ संघ के वरीय अधिवक्ता जयलाल राम के निधन पर शुक्रवार को संघ भवन में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के बाद पूर्व परंपरा के अनुसार अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे। शोकसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह व संचालन महासचिव डा नरेंद्र देव ने किया। प्रखंड के बरवा कंठ छपरा निवासी जयलाल राम विगत रविवार को ब्रेन हेमरेज का शिकार हुए।

पीएमसीएच पटना में ईलाज के दौरान बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। वे हरसिद्धि प्रखंड के रानीछपरा ग्राम कचहरी में न्यायमित्र भी थे। जिला न्यायमित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवलकिशोर प्रसाद के अध्यक्षता में न्यायमित्र संघ ने भी शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखे। शोक सभा में राहुल त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, ब्रजनंदन प्रसाद, सुरेश चौधरी, उमेश चौधरी, फिरोज आलम, दिनेश्वर प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे।