Advertisement

शिवदाहा पंचायत सरकार भवन शिलान्यास बोर्ड में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष का नाम नहीं होने पर नाराज़गी

-शिवदाहा पंचायत सरकार भवन शिलान्यास बोर्ड में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष का नाम नहीं होने पर नाराज़गी

दीपक कुमार / गायघाट

गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदाहा पंचायत में बनने वाले पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास बोर्ड को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने शिलान्यास बोर्ड में नाम दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई है।

पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिलान्यास स्थल पर लगाए गए बोर्ड में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह का नाम अंकित किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि शिलान्यास बोर्ड पर जनप्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों के नाम सही तरीके से दर्ज होने चाहिए थे। उनका कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले की समीक्षा की जानी चाहिए थी।

जानकारी के अनुसार, रविवार 24 मई को पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रस्तावित था। बोर्ड में नामों को लेकर सामने आई इस त्रुटि के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले पर क्या कदम उठाता है।