Advertisement

शादी के 6 दिन बाद हीं हुई पत्नी हत्याकांड में पति गिरफ्तार

-शादी के 6 दिन बाद हीं हुई पत्नी हत्याकांड में पति गिरफ्तार

-साल 2024 के शुरुआती महीने में हुई थी घटना
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
-भेजा जेल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पियर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या कांड में दर्द मामले में नामजद अभियुक्त पिंटू महतो (30) को गिरफ्तार किया। पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार की शाम बताया कि पियर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में शादी के 6 दिन बाद ही अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में पति नामजद था।

साल 2024 के शुरुआती महीने में यह घटना हुई थी। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज गई थी। संदर्भित मामले में पति पिंटू महतो (30) को बरियारपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।