Advertisement

शांति पूर्ण मतदान को लेकर जिलाधिकारी ने दिया दिशा-निर्देश

चंपारण की खबर:::
-शांति पूर्ण मतदान को लेकर जिलाधिकारी ने दिया दिशा निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने पहाड़पुर स्थित मध्य विद्यालय (बालक) में आज पंचयात उप निर्वाचन 2023 के लिए मतदान के सफल आयोजन को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीसीसीपी मजिस्ट्रेट, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी को संयुक्त रूप से दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि कल यानी 25 मई को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक अरेराज, संग्रामपुर, हरसिद्धि, पहाड़पुर, चकिया, केसरिया, कल्याणपुर, मोतिहारी, सुगौली, तुरकौलिया, मधुबन, पताही, रक्सौल, रामगढ़वा, आदापुर, छौड़ादानो व चिरैया प्रखंड में पंचायत उप निर्वाचन चुनाव शांतिपूर्ण, स्वच्छ, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न होना है।


इसको लेकर डीएम ने अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को चुनाव संपन्न कराने के बाद वज्रगृह में सुरक्षित रुप से पोल्ड ईवीएम पहुंचाने हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर तैनात सभी पदाधिकारी और कर्मी मॉकपोल एवं मतदान ससमय शुरू करना सुनिश्चित करेंगे। विधि व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखना होगा।
मौके पर सहायक समाहर्ता पवन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।