पैक्स चुनाव 2024: शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुजफ्फरपुर। पैक्स चुनाव 2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। बैठक में विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशों के अनुसार कार्य निष्पादित करने के निर्देश दिए गए।
चुनाव के पहले चरण में 26 नवंबर को बोचहा, गायघाट, कटरा और औराई प्रखंडों के 250 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतगणना 27 नवंबर को निर्धारित है, और पोलिंग पार्टियां 25 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय से प्रस्थान करेंगी।
तीसरे चरण में 29 नवंबर को मड़वन, सरैया, पारू और कुढ़नी के 308 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसकी मतगणना 30 नवंबर को होगी।

चौथे चरण में 1 दिसंबर को मीनापुर, कांटी, मोतीपुर और साहेबगंज के 263 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जबकि मतगणना 2 दिसंबर को होगी।
पांचवें चरण में 3 दिसंबर को मुसहरी, मुरौल, बंदरा और सकरा के 149 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा और मतगणना 4 दिसंबर को निर्धारित है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कर्मियों की तैनाती, वाहन टैगिंग, बज्रगृह प्रबंधन, मतगणना व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम और अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#पैक्सचुनाव2024 #मुजफ्फरपुर #शांतिपूर्णमतदान #जिला प्रशासन












