-शराब के साथ कारोबारी युवक पकड़ाया
बंदरा। दीपक
पियर थाने की पुलिस ने बन्दरा पेठियाँ चौक से चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी युवक प्रीतम कुमार को गिरफ्तार किया है। पीयर थाना के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कपड़े में छुपा कर युवक बतौर शराब वेंडर के तौर पर काम करता है।

छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा तो उसके पास से अंग्रेजी शराब की 4 बरामद की गई।आवश्यक कार्यवाई की प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
















