चंपारण की खबर::
शराबबंदी कानून को हर हाल में सफल बनाएं, अवैध वसूली करने वाले पर होगी कार्रवाई: एसपी
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की अनुमति में जिले के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब बंदी को असफल बनाने वाली जगहों पर हर रोज अधिकारी छापेमारी करें। शराब बरामद करें, कारोबारियों व माफियाओं को गिरफ्तार करें।
कहा कि कुछ ऐसे थाना क्षेत्र में जहां पर खुलेआम शराब बिकती है। ऐसे जगहों पर थानाध्यक्ष कड़ी सख्ती से कार्यवाई करें, अगर शराब के बिक्री मामले एसपी को सीधे मालूम पड़े और उस सूचना पर कोई थानाध्यक्ष कार्यवाई में लेट करें या ना करे तो ऐसे हालत में सीधे सम्बंधित थानाध्यक्ष पर एक्शन लेंगे।
जिले में बाहर से आने वाली सभी छोटी बड़ी वाहनों की गहनता से जांच होनी चाहिए। शराब तस्करों को तस्करी का कोई मौका नही मिलना चाहिए।
अपनी कार्य मे थोड़ी भी लापरवाही बरतने वाले अधिकारी सावधान हो जाएं।गलती होने पर सीधे नाप देंगें।
एसपी ने बताया कि
जिले के हर कोने-कोने में शराब माफियाओं, तस्करों पर पूरी तरह लगाम कसने की जरूरत है। सभी संवेदनशील जगहों पर गश्ती गाड़ी समय समय से गश्ती करें।

क्षेत्र की जनता के फोन का क्विक रिस्पॉन्स दें । अगर थानाध्यक्ष कही व्यस्त हो तो अपर थानाध्यक्ष फोन उठा समस्याओं को देखे।
जिले में सभी डीएसपी अपनी स्तर से अनुमंडल में शराब बनने वाली जगहों को अच्छे से चिन्हित कर थानाध्यक्ष को निर्देश कर अपने नेतृत्व में सघन छापेमारी करते रहें और शराब भट्टियों के साथ साथ शराब को भी नष्ट कर शराब बेचने वाले तस्करों को गिरफ्तार करें। नेशनल हाईवे पर अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी वाहन से अवैध वसूली करते पाया गया तो संबंधित थाने के थानाध्यक्ष से सूचना दी जाएगी, और फिर भी वसूली नही रुकी तो थानाध्यक्ष पर कार्यवाई होगी।
एसपी ने कहा कि रोड पर या चौक चौराहे पर किसी भी प्रकार की वसूली की सूचना नही मिलनी चाहिए। क्योंकि वसूली के कारण जाम की समस्या आती रहती है ।












