Advertisement

वैशाली में पीएनबी सीएसपी लूटकांड:6 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

-वैशाली में पीएनबी सीएसपी लूटकांड: 6 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

वैशाली। गोरौल थाना क्षेत्र के गोढ़िया स्थित लक्ष्मी साह मार्केट में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को धर दबोचा, जबकि एक फरार है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 25,000 रुपये नकद, देसी पिस्टल और बाइक बरामद की गई है।

तेजी से कार्रवाई, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना के तुरंत बाद वैशाली एसपी के निर्देश पर डीआईयू टीम को गोरौल भेजा गया। अवर निरीक्षक अरविंद कुमार और थानाध्यक्ष रौशन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने महज दो घंटे के अंदर अपराधियों की पहचान कर लूटकांड का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार अपराधी और बरामदगी:

गिरफ्तारी गोरौल थानान्तर्गत नारायणपुर बेदौलिया गांव में हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को पकड़ा, जबकि एक फरार हो गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

1. सन्नी कुमार (पिता: टुनटुन महतो, नारायणपुर बेदौलिया) – देसी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 5,000 रुपये बरामद

2. नितेश कुमार (पिता: उपेंद्र महतो, नारायणपुर बेदौलिया) – 1 जिंदा कारतूस, 10,000 रुपये बरामद

3. सोनू कुमार (पिता: रामदयाल राय, लोदीपुर राजखंड) – 2 जिंदा कारतूस, 10,000 रुपये बरामद

 

एक अपराधी अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी:

गिरफ्तार अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वैशाली एसपी ने जल्द ही चौथे अपराधी की गिरफ्तारी का दावा किया है।

वैशाली_लूटकांड #पीएनबी_लूट #पुलिस_सफलता #क्राइम_न्यूज #सीएसपी_लूट #BreakingNews