Advertisement

विशेष पुनरीक्षण स्थगित करने की मांग को लेकर जहानाबाद में जोरदार प्रदर्शन

-विशेष पुनरीक्षण स्थगित करने की मांग को लेकर जहानाबाद में जोरदार प्रदर्शन

-लोकतंत्र बचाने का संकल्प

जहानाबाद। संवाददाता।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष सघन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के फैसले को स्थगित करने की मांग को लेकर बुधवार को जहानाबाद में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह अभियान गरीब, वंचित और हाशिये पर खड़े लोगों के मताधिकार पर कुठाराघात है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गरीबों का वोट छीनने की कोई भी कोशिश हुई, तो इसे सड़क से लेकर सदन तक जवाब दिया जाएगा।

प्रदर्शन स्थल पर जुटे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ वोट की नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें:

विशेष पुनरीक्षण अभियान को अविलंब स्थगित किया जाए

मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर पारदर्शिता लाई जाए

गरीब व वंचित तबकों के मताधिकार की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित हो

#जहानाबाद_प्रदर्शन #लोकतंत्र_बचाओ #मतदाता_अधिकार #बिहार_चुनाव2025 #गरीबों_का_वोट_बचाओ #वोट_हक_की_लड़ाई