Advertisement

विधायक ने घटिया निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

-विधायक ने घटिया निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

दीपक। बन्दरा।

विधायक निरंजन राय ने बड़गांव में बन रही स्वास्थ्य उपकेंद्र की घटिया निर्माण की शिकायत पर निर्माण स्थल पर जाकर निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि तीन नंबर ईट से निर्माण कराया जा रहा है तथा बहुत ही लो क्वालिटी की ईट एवं अन्य सामग्री निर्माण स्थल पर रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी की टीम के इसकी जांच करेगी।जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

विधायक ने बड़गांव के आथर रोड में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण का कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंता के साथ निरीक्षण किया।वहीं वर्षों से लंबित हत्था से सहनी टोला जाने वाली सड़क एवं पुलिया का जल्द से जल्द रिटेंडर कराकर निर्माण शुरु कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव, महेश राय , बड़गांव मुखिया मो. सत्तार रामेश्वर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा , संतोष यादव , राम कुमार राय , पिन्टु यादव , मुकेश कुशवाहा , युवा नेता बबलू यादव , रमेश महतो आदि भी थे।