Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़गांव एवं बरियारपुर में लगाया गया कैम्प

-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बड़गांव एवं बरियारपुर में लगाया गया कैम्प

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया और लोगों के स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गयी। स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में बताया गया।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया कि संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रखंड के बड़गांव चौक एवं बरियारपुर चौक पर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तरह के कुल 248 मरीज के स्वास्थ्य जांच किए गए। उन्हें आवश्यक सलाह एवं दवाएं दी गई। वहीं कैंप के दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कुल 140 लोगों के आयुष्मान कार्ड कैंप में बनाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सिमरा एवं पीरापुर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रखण्ड के संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।