Advertisement

लोक चेतना दल का पदयात्रा, डीएम का मिला आश्वासन..

-लोक चेतना दल का पदयात्रा, डीएम का मिला आश्वासन..

मुजफ्फरपुर: मंगलवार को लोक चेतना दल के तत्वावधान में डुमरी गोबरसही के ग्रामीणों को बासगीत पर्चा दिलाने, गोबरसही रोड पर गंदे पानी का जलजमाव तथा मझौली खेतल पंचायत में नलजल का पानी की उपलब्धता हेतु दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी के नेतृत्व में गोबरसही चौक से माड़ीपुर ओवरब्रिज होते हुए मुजफ्फरपुर समाहरणालय धरना स्थल पर पहुंचा। पदयात्रा के दौरान जिला प्रशासन और नीतीश सरकार के गरीब विरोधी गतिविधि के विरुद्ध नारेबाजी किया गया।

दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी ने पदयात्रा के दौरान कहा कि यह नीतीश सरकार गरीब विरोधी है जिस कारण न तो उन्हें बसने के लिए जमीन दे रही, न शुद्ध पानी दे रही और न ही गंदे पानी के जलजमाव से निजात दिला रही है। पदयात्रा में किरण देवी, उर्मिला देवी, मो० यूनुष, चंदा देवी, पिंकी देवी, मो० नसीर समेत दर्जनों लोग शामिल हुए तथा धरना स्थल पर पहुंचकर धनवंती देवी का स्वागत किया। दल के महासचिव शकिन्द्र कुमार यादव ने कहा कि गरीब बेघर है जिसके लिए लोक चेतना दल लगातर धरना-प्रदर्शन कर रही है और जिलाधिकारी योग्य गरीबों की सूची बनाने के आदेश भी दिए लेकिन गिद्ध नज़र वाले भ्रष्ट अधिकारी सूची बनाने में भी गरीबों से अवैध उगाही करने का प्रयास कर रहा है जिसे दल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा उगाही न होने पर सूची बनाने में मनमानी व अयोग्य से राशि वसूली किया जाना सरकार के जीरो टॉलरेंस का मजाक है।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने बताया कि पदयात्रा और धरना प्रदर्शन के बीच जिलाधिकारी से मिला गया और सभी मुद्दों पर गंभीरता से लिया सभी मांग पर कार्रवाई के आश्वासन दिए।