चंपारण की खबर::
– लालू और राहुल पर गरजे सम्राट और चिराग
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी जिले के गायघाट में आज एनडीए की पूर्व निर्धारित जनसभा में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी नाकामियों को गिनाते हुए खुब गरजे। कहा कि देश की तरक्की और राष्ट्र हित मे अपने दिल की बात सुने और एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार राधामोहन को वोट देकर नरेन्द्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बनाएं।

इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री, निवर्तमान सांसद सह उम्मीदवार राधामोहन सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गलतियों की सजा देश को नहीं दें। कार्यक्रम संचालन मोतिहारी नगर निगम के उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद कर रहे थे। मौके पर बिहार सरकार गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, भाजपा नेता संतोष कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष धरनीधर मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।












