-राजापाकर में शादी समारोह में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजकुमार राय की पुत्री के विवाह समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद Upendra Kushwaha अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पहुंचे लोगों ने भी वर-वधू को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शादी समारोह में पार्टी के कई महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय, अमर श्रीवास्तव, मंजय कुशवाहा, अरुण शर्मा, रामप्रवेश पासवान, दीपक सिंह, राजीव रंजन, सुंदरम चौहान, प्रिंस कुमार, अनीश कुमार, वरुण पासवान, आशुतोष कुमार लड्डू, सुनील कुशवाहा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।












