-राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की हुई सुनवाई
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजापाकर अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचलाधिकारी गौरव कुमार, थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार सहित अनेक अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान अंचलाधिकारी ने विभिन्न भूमि विवादों की समीक्षा की।
धर्मेंद्र कुमार बनाम दिनेश राय के मामले में अंचल अमीन द्वारा की गई मापी के बावजूद प्रतिवादी दिनेश राय ने मापी को मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।

इसी प्रकार नागेश्वर प्रसाद सिंह बनाम रघुनाथ राय (राजापाकर दक्षिणी पंचायत) के भूमि विवाद की सुनवाई की गई। इस मामले में एक पक्ष ने मापी से असंतुष्टि जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों को अगले शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
शिविर में भूमि विवादों के अलावा कई लोग परिमार्जन संबंधी ऑफलाइन आवेदन और अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी के लिए भी पहुंचे।
दाखिल-खारिज में विलंब को लेकर शिकायत करने वाले आवेदकों को अंचलाधिकारी ने बताया कि संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।












