-राजापाकर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। भाजपा राजापाकर प्रखंड इकाई की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भाजपा राजापाकर मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत केसीआई विद्यालय परिसर से हुई। निर्धारित रूट के अनुसार तिरंगा यात्रा राजापाकर मुख्य सड़क से होते हुए दुर्गा मंदिर, राजापाकर थाना, बजरंगबली चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, शनिचर हाट चौक समेत विभिन्न बाजार क्षेत्रों से गुजरकर पुनः केसीआई विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। देशभक्ति के इन नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।
मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना है।
इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, जदयू के पूर्व विधायक प्रत्याशी महेंद्र राम, हम के जिला अध्यक्ष अरविंद पासवान, भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुबोध सिंह, हरिशंकर कुमार, संजय सिंह, कमलनाथ चौहान, बजरंग प्रसाद सिंह, माधो सिंह, मंजय कुशवाहा, बबलू गुप्ता, भीम कुमार समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












