-राजापाकर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम 3.0 मेले का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
राजापाकर–संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड स्तरीय टीएलएम 3.0 मेला का आयोजन पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने किया।
मेले में प्रखंड के 13 सीआरसी से आए अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान विषयों में आयोजित की गई, जिसमें प्रत्येक विषय से एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया। सभी विषयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया, जो आगे जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरसी समन्वयक सह प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने किया। निर्णायक मंडली में प्रधानाध्यापक मीनू कुमारी, सरबजीत कुमार, सतीश कुमार एवं मोहम्मद कमरे आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुरेश शाह, संजय कुमार, रुपेश कुमार, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं कुमारी सुमन का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं नोडल पदाधिकारी के रूप में बीआरसी के लेखपाल राजेश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।












