-राजापाकर में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंच रहे परगणक
राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। आगामी 2 मई से शुरू होने वाले जनगणना कार्य को लेकर राजापाकर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड के सभी परगणक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वगणना का कार्य कर रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 1 मई तक सभी परगणकों को घर-घर जाकर स्वगणना का कार्य पूरा करना है। इसके बाद 2 मई से विधिवत जनगणना शुरू होगी, जो 30 मई तक चलेगी।
स्वगणना के दौरान परगणक परिवारों के पास जाकर परिवार के मुखिया से 1 से 33 तक निर्धारित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड कर रहे हैं। इसमें परिवार के सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।

बीडीओ ने बताया कि आम लोग भी अपने मोबाइल फोन के जरिए स्वगणना कर सकते हैं। खासकर जिन घरों में पढ़े-लिखे लोग हैं, वे खुद ही मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग स्वयं अपने मोबाइल से स्वगणना करें, ताकि आंकड़े सटीक मिल सकें और परगणकों को कार्य करने में आसानी हो सके।












