-राजापाकर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। बनवीरा ग्राम स्थित एसपीएस उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सहदेई के संतोष कुमार सत्तू ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव अनिल दास ने भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में बताया गया कि सरकार ने वृद्धजन पेंशन योजना की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है, जिससे बुजुर्गों को बड़ा लाभ होगा।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की ओर से 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा को मध्य और निम्न वर्ग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
इस मौके पर अवधेश भगत, नागेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सज्जन, राम अवतार शाह, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, विमल प्रसाद कुशवाहा, रामचंद्र राम, संजीत कुमार राम, सच्चिदानंद शर्मा, संजय पटेल, सतीश कुमार, महावीर सिंह कुशवाहा, सुनील चौरसिया, सुमंत कुमार, अनिल कुमार समेत कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।












