Advertisement

राजापाकर में आवास सहायकों को बीडीओ ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

-राजापाकर में आवास सहायकों को बीडीओ ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

राजापाकर, संजय श्रीवास्तव।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुवार को राजापाकर प्रखंड के आवास सहायकों को बीडीओ सौरभ कुमार बरनवाल द्वारा सभा कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले आवास सहायकों को यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत के लिए दिया गया। बीडीओ ने सभी सहायकों को अपने-अपने पंचायतों में जाकर लाभुक निर्धन परिवारों की झोपड़ी के साथ फोटो लेने और जॉब कार्ड अनिवार्य करने का निर्देश दिया था, जिसका ईमानदारी से पालन किया गया।

भीषण गर्मी के बावजूद सभी सहायकों ने चिन्हित परिवारों का सर्वे कर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्य की सराहना करते हुए बीडीओ ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आवास पर्यवेक्षक रविशंकर सिंह, लेखपाल श्याम जी एवं आवास सहायकों में परवेज आलम, अनिल गणमूर्ति, संजीव कुमार, अमरेंद्र कुमार, अनूप कुमार, विक्रम बहादुर, किशोर जावेद आलम, केदार कुमार, मोहम्मद अजमत और नीतेश कुमार की विशेष भूमिका रही।