-राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित, कई मामलों की सुनवाई
राजापाकर (वैशाली) — स्थानीय थाना परिसर में भूमि विवादों के निपटारे हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से भाग लिया। शिविर में विभिन्न भूमि विवादों की समीक्षा की गई और कई मामलों में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
शिविर की कार्रवाई के दौरान राजापाकर निवासी मनोज कुमार सिंह बनाम देवेंद्र सिंह के दाखिल खारिज मामले में वादी ने न्यायालय में मामला लंबित होने की जानकारी दी। कोर्ट की प्रति प्रस्तुत किए जाने पर अंचलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जब तक न्यायालय का निर्णय नहीं आ जाता, दोनों पक्ष विवादित भूमि पर शांति बनाए रखें।
इसी प्रकार बाकरपुर नीरपुर निवासी राहुल कुमार बनाम अरुण राय के मामले में वादी उपस्थित थे जबकि प्रतिवादी अनुपस्थित रहे। वहीं भाथादासी निवासी गिरीश सिंह व रामपृत सिंह के बीच भूमि स्वामित्व विवाद पर दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिन्हें आगामी शिविर में सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

एक अन्य मामला बैकुंठपुर निवासी अमित कुमार बनाम विकास कुमार व राकेश कुमार के बीच था, जिसमें वादी ने आरओ को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देकर कार्रवाई समाप्त की।
हरपुर मुकुंद निवासी कृष्ण पाण्डेय बनाम जितेंद्र व हरेंद्र पाण्डेय के पुराने विवाद में दोनों पक्षों की अनुपस्थिति के कारण थाना अध्यक्ष को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।
इसके अलावा अलीपुर निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह बनाम राजेश कुमार के मामले में न्यायालय में मामला लंबित होने की वजह से शिविर में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गौसपुर बरियारपुर निवासी अमरनाथ गुप्ता बनाम कृष्ण मोहन साह एवं धनउर साह के बीच मापी विवाद को अंचलाधिकारी द्वारा आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की गई। यह निर्देश भी दिया गया कि यदि वादी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करता है, तो उसे प्रतिवादी को उकसाने का प्रयास माना जाएगा।
#भूमिविवाद #राजापाकरशिविर #प्रशासनिककार्यवाही #भूमिनिपटारा #वैशालीसमाचार #स्थानीयविवाद #प्रशासनजनहितमें












