Advertisement

राजस्थान के दो शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक पर लोड 30 लाख के शराब जब्त

चंपारण की खबर::

– राजस्थान के दो शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक पर लोड 30 लाख के शराब जब्त

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 1044 कार्टून विदेशी शराब को बरामद करते हुए राजस्थान के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किय है। जब्त शराब की कीमत लगभग 30 लाख रूपये बतायी जा रही है। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर चकिया डीएसपी व पीपरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार तस्कर का मोबाइल खंगालने में पुलिस जुटी है।

इस संबंध में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना से सूचना मिली कि अन्य राज्य से शराब की बड़ी खेप NH 28 से जा रही है। एसपी ने सूचना मिलते ही चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चकिया, मेहसी, पीपरा सहित थानों को अलर्ट किया। पुलिस की सख्त गश्ती के कारण तस्कर ने पीपरा थाना के लाइन होटल पर गाड़ी को खड़ा कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 10 चक्का ट्रक पर लड़े 1044 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। मौके से राजस्थान के बाड़मेर जिला के किसान लाल और गणेश राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल को भी जब्त किया है।