Advertisement

राजकीय डिग्री कॉलेज गायघाट में शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुशील कुमार बने अध्यक्ष

-राजकीय डिग्री कॉलेज गायघाट में शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, डॉ. सुशील कुमार बने अध्यक्ष

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट, मुजफ्फरपुर। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इसमें अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सुशील कुमार को अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग के डॉ. आयुष वत्स को सचिव, समाजशास्त्र विभाग की सुश्री शिखा रॉय को उपाध्यक्ष और हिंदी विभाग की डॉ. शिल्पा उपाध्याय को कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव के बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक संघ महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, शिक्षकों के बीच समन्वय और संस्थागत प्रगति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. उपांशु, डॉ. तरुण भट्ट, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. विशाल तिवारी, डॉ. दत्तात्रेय, श्री गणेश, श्री अभिज्ञान और सुश्री अंजू प्रकाश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर महाविद्यालय में शिक्षकों के बीच उत्साह का माहौल रहा। शिक्षक संघ से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने और संस्थान के समग्र विकास में सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई।