Advertisement

यूपी में बिहार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत,भीषण सड़क हादसे में गई सभी की जान

-यूपी में बिहार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे में गई सभी की जान

सम्वाददाता।लखनऊ।

इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना उत्तप प्रदेश के सुल्तानपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बच्चे का इलाज करा वापस सासाराम लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सासाराम में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।