Advertisement

यात्री शेड के निर्माण हो जाने से अब यात्रियों और ग्रामीणों को होगी सुविधा: विधायक

-यात्री शेड के निर्माण हो जाने से अब यात्रियों और ग्रामीणों को होगी सुविधा: विधायक

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के नरकटिया विधायक एवं पुर्व मंत्री डॉ शमीम अहमद ने नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन बुधवार को किया। बनकटवा प्रखंड के जीतपुर पंचायत के जोलगवा सुंदरपुर एसएसबी कैम्प के समीप मठ के प्रांगण में आयोजित उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर यात्री शेड का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि यात्री शेड का निर्माण हो जाने से यात्रियों ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।यहां पर यात्री शेड नहीं होने से यात्रियों, राहगीरों एवं आम जनमानस लोगों को धूप बरसात के दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था ।

इस तरह का वार्ड सदस्य के द्वारा सामाजिक कार्य कर एक मिसाल कायम किया गया है । इस मौके पर बच्चू अंसारी, चुलाही राय, सुबोध यादव, शिवशंकर यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, अनिता देवी, सुरेंद्र पंडित, गौतम सिंह, सुभाष कुशवाहा, उमेश शाह, छोटेलाल शाह, कौशल कुशवाहा, राजेश्वर प्रसाद, लालबाबू सिंह, राकेश कुमार, हरिचंद्र यादव, महानरायण यादव, रामकृपाल यादव, शर्मा यादव उपेन्द्र यादव, मनोज यादव उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह, मुख्य आरक्षित मनोज कुमार यादव, आरक्षी बिराज शाहू मुख्य आरक्षी इंद्रजीत पासवान, आरक्षी वाल सुग्रीव आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।