Advertisement

मोहन दास महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, छात्रों में उत्साह

-मोहन दास महाविद्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ, छात्रों में उत्साह

राजापाकर | संजय श्रीवास्तव।
मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में खेल परिषद द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि छात्रों को खेल से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कप, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को खेल के नियमों का पालन करने, अनुशासन में रहने तथा रेफरी के निर्णय को स्वीकार करने की अपील की।
यह खेल प्रतियोगिता 05 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्राचार्य ने छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में डॉ. जया चौधरी, डॉ. जीतेंद्र कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. रवि चंद्रन, डॉ. अभिरंजन कुमार, डॉ. पुष्पा कुमारी सहित कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।